Patna: विभिन्न थानों में जब्त मवेशियों को जिम्मेनामा पर रख गौशाला की आड़ में तस्करी का खुलासा करते हुए कटिहार जिला के आजमनगर थाना पुलिस ने आऱोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मो० महबूब आलम आजमनगर थाना क्षेत्र के मालिक टोला का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आजमनगर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम बैरिया चांदपुर, वार्ड संख्या-06 में स्थित Society For Prevention Of Cruelty To Animal (SPCA) गौशाला की आड़ में अवैध रूप से पशुओं की खरीद-बिक्री किया जाता है. आरोप है कि मो० महबूब आलम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर जिले के विभिन्न थानों में जब्त मवेशियों को जिम्मेनामा पर रखता था और बाद में उन्हें चोरी-छिपे बेच देता था. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छापेमारी किया. जांच के दौरान पाया गया कि गौशाला में कुल 270 मवेशी होने चाहिए थे, लेकिन 155 मवेशियों को अवैध रूप से तस्करी किया गया था. इस संबंध में आजमनगर थाना (कांड संख्या-112/26) में मामला दर्ज किया गया. मुख्य आरोपी मो० महबूब आलम को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. मो महबूब आलम का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बारसोई, बलमरापुर, कदवा और आजमनगर थाना में आठ मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed