Ranchi: सरायकेला के बेरगाडीह से चोरी का ट्रैक्टर चाईबासा के बान्डिया गांव से पुलिस ने बरामद कर लिया है. वही चोरी में शामिल तीन आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. गिराफ्तार आरोपी में सरायकेला थाना क्षेत्र के हंसा नवाडीह निवासी विशाल जामुदा, चाईबासा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजुडी निवासी घनश्याम पूर्ति और पुराना चाईबासा निवासी शनि देवगम का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर, दो स्कूटी और 3 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस के अनुसार सीनी ओपी क्षेत्र के बेरगाडीह गांव से 7-8 अक्टूबर की रात करीब 1.30 बजे महिन्द्रा ट्रैक्टर डाला सहित चोरी कर लिया गया था. इस संबंध में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. ट्रैक्टर बरामदगी के लिये एसपी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन करते हुए लगातार संभावित ठिकानों पर ट्रैक्टर की खोजबीन किया जा रहा था. अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर विशाल जामुदा को भुरकुली राजनगर से पकड़ा गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में शामिल अन्य सहयोगी घनश्याम पूर्ति व शनि देवगम को करलाजुडी से पकड़ा गया. दोनो के पास से घटना में प्रयुक्त 2 स्कूटी एवं तीन मोबाईल बरामद करते हुए चोरी कर छुपा कर रखे गए महिन्द्रा ट्रैक्टर बरामद किया गया. आरोपी ट्रैक्टर को हाट गम्हरिया थाना क्षेत्र के बान्डिया गांव में छुपाकर रखा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *