Ranchi: पांच बच्चे के एचआईवी संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता से लिया है. उन्होने सिविल सर्जन समेत अऩ्य पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है. सीएम हेमंत सोरेने अपने ट्वीटर हैंडल पर बताया कि चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम सिविल सर्जन समेत अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है. साथ पीड़ित बच्चों के परिवारों को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी तथा संक्रमित बच्चों का पूरा इलाज भी राज्य सरकार द्वारा कराया जाएगा. उन्होने कहा चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों का संक्रमित होना अत्यंत पीड़ादायक है. स्वास्थ्य विभाग को राज्य में स्थित सभी ब्लड बैंक का ऑडिट कराकर पांच दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है. स्वास्थ्य प्रक्रिया में लचर व्यवस्था किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
थैलेसीमिया पीड़ित है बच्चे, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान
चाईबासा सदर अस्पताल में बल्ड चढ़ाने के बाद 5 बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाये गये. बताया जा रहा है कि जांच के बाद संख्या बढ़ सकती है. मामले सामने आने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. पीड़ित बच्चों के परिजनों ने इसकी शिकायत चाईबासा डीसी और राज्य सरकार से किया. हाईकोर्ट में मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य सचिव और सिविल सर्जन को तलब किया. स्वास्थाय सेवा के निदेशक के नेतृत्व में टीम ब्लड बैंक की जांच की. जांच में कई तरह की लापरवाही सामने आयी है. सुरक्षा प्रोटोकॉल में भी भारी लापरवाही बरती गई है.
