Patna: पटना में पैक्स अध्यक्ष के ठिकाने पर छापेमारी कर पुलिस ने हथियार-गोली के साथ नगदी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपी में पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र कुमार और उसका सहयोगी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया है. मौके पर से 2 देशी कट्टा, 1 रायफल, 16 गोली, 20 खोखा, 1 चाकू एवं 89810 रुपये नगद पुलिस ने बरामद कया है.
मामले की जानकारी देते हुए पटना पश्चिमी के सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि नौबतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम साबरचक निवासी वर्तमान पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र कुमार अपने घर पर अवैध हथियार रखा हुआ है तथा इनके बल पर स्थानीय क्षेत्र में भय एवं दहशत का वातावरण उत्पन्न कर रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए फुलवारीशरीफ-02 एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित दल सुनियोजित एवं सटीक रणनीति के तहत कार्रवाई करते हुए बीते रात आरोपी के घर पर छापेमारी किया गया. छापेमारी के दौरान आरोपी पैक्स अध्यक्ष के घर से 02 देशी कट्टा, 16 गोली, 20 खोखा, 01 चाकू एवं 89,810 नकद बरामद किया गया. साथ आरोपी पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र कुमार को मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही के आधार पर उसके पुराने आवास पर पुनः छापेमारी कर 01 रायफल बरामद किया गया. साथ ही अन्य सहयोगी संजय कुमार को गिरफ्तार किया गया.
