Ranchi: डुमरी-गिरिडीह मार्ग पर पानी की पेटियों में छिपाई 28.50 लाख का अवैध शराब के साथ तीन तस्कर को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार में रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षे6 के आदर्श नगर के रहने वाले राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुन्द कुमार निराला उर्फ महादेव गणेश, खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षे6 के प्रेम नगर के रहने वाले चालक रोहित गोप और राजस्थान के भरतपुर जिले के कामन थाना क्षेत्र के उदागा निवासी चालक मुबारिक का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से ट्रक (DL-ILAN-6737), XUV 500 (UP-16AK-0555), 380 पेटी 999 Gold Premium Whisky, 32 पेटी Packaged Drinking Water और राहुल शर्मा के पास से 30,000 रुपया नगद बरामद किया गया है. आरोपी में शामिल बालमुकुन्द रांची के कोकर इलाके में बार चलाता है.
मामले की जानकारी देते हुए बुधवार को गिरिडीह एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली डुमरी गिरिडीह पथ पर अवैध शराब लदा एक ट्रक को कुछ अज्ञात तस्करों के द्वारा संगठित रूप से तस्करी कर छोटी गाड़ी से स्कोर्ट करवाते हुए पीरटॉड़ के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है. सूचना पर डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया. गठित टीम पीरटांड़ थाना के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. वाहन जाँच के दौरान एक लाल रंग की XUV 500 (UP-16AK-0555) पुलिस चेकिंग को चकमा देकर आगे निकल गया, परन्तु एक ट्रक (DL-ILAN-6737) को पकड़ा गया. इसके बाद चकमा देकर भाग रहे XUV 500 वाहन को भी पीछा कर पकड़ लिया गया. ट्रक में पानी का पेटी के पीछे छुपाकर लगभग 380 पेटी शराब, के साथ 30 पेटी पानी का बोतल बरामद किया गया. जप्त अवैध शराब का अनुमानित मूल्य 28,50,000 रूपया है. राहुल शर्मा उर्फ बालमुकुन्द कुमार अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध रांची, रामगढ़, हजारीबाग और बिहार के औरंगाबाद में मामला दर्ज है.
