Ranchi: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में वीणापानी क्लिनिक के संचालक के घर 20 लाख के ज्वेलरी डकैती में शामिल और तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी में परसुडीह थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी मछुआ बस्ती निवासी गुड्डू पाजी उर्फ़ श्रवन कुमार निर्मलकर, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमाय झोपड़ी के रहने वाले विजय उर्फ़ विशाल सवैया और धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के पावड़ा निवासी शिवम कालिंदी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बुलेट को बरामद किया गया है. आरोपी का पूर्व में हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में अपराधिक इतिहास रहा है.
आठ अपराधी ने दिया था घटना को अंजाम
11 अक्टूबर को वादी दीप राज सिंह ने थाना को सूचित किया कि 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे 7-8 व्यक्ति हथियार लेकर उनके घर में घूसे एवं घरवालों को एक कमरे में बंधक बनाकर घर से करीब 20 लाख के जेवर एवं कीमती सामान अपने साथ ले गये. इस संबंध में कदमा थाना (कांड संख्या 96/25) में मामला दर्ज किया गया. एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. एसआईटी की टीम इंटरस्टेट गिरोह के पांच अपराधी जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी के रहने वाले मो० सद्दाम, मिल्लतनगर के रहने वाले फहीम आलम, बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नं-3 के रहने वाले कुणाल सिंह मुंडा, जोन -6 के रहने वाले कृष्णा लोहार उर्फ पाड़ी और सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड जनता फ्लैट के रहने वाले सयोराज सिंह उर्फ जस्से पाजी उर्फ शशि कुंद्रा को गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो गोली, सोने का ब्रासलेट, घड़ी, बिना नंबर प्लेट का स्कूटी और सीएनदी ऑटो (JH05DY8309) पुलिस ने बरामद किया है.
