Ranchi: कोडरमा स्टेंशन के नजदीक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में प्रिंस सिंह उर्फ गोलु, मिथुन कुमार और पुष्पेश कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर विभिन्न कंम्पनी का 7 मोबाइल और 5030 रू नगद पुलिस ने बरामद किया है. बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया कि 9 मई की रात तिलैया थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन के नजदीक रांची स्थित कॉलेज में नामांकन के लिए जा रहें दो छात्रों के साथ कुछ अज्ञात अपराधियों ने 10,000 रू एवं मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस संदर्भ में प्रियांशू कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर तिलैया थाना (कांड संख्या- 181/25) मामला दर्ज किया गया. मामले के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर का गहन निरीक्षण, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर तीनो अपराधी को घर से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में रूई ने बताया कि घटना के दिन वादी के अलावे एक आइस्क्रीम बिक्रेता से मारपीट कर 3000 रू नगद एवं 1100 रू ऑनलाइन के माध्यम से ट्राँसफर किया था. साथ ही एक मोबइल फोन भी लुट की बात स्वीकार किया. आरोपी के निशानदेही पर लूट के मोबाइल एवं नगद को बरामद किया गया. उसी रात्रि में कोडरमा स्टेशन परिसर से भी एक व्यक्ति से लूटे गया मोबइल को भी बरामद किया गया.
