Patna: म्यूल बैंक अकाउंट खुलवाकर साइबर फॉड करने वाले गिरोह में शामिल बैंककर्मी समेत तीन अपराधी को भोजपुर साईबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार आरोपी में गजराजगंज थाना क्षेत्र के बिबिगंज निवासी रोहीत कुमार, मसाढ निवासी मोहित कुमार और कोईलवर थाना क्षेत्र के देवरिया निवासी बैंककर्मी सुमन सौरभ चौहान का नाम शामिल है. आरोपी के पास से पुलिस मोबाईल बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरा टाउन थाना को गुप्त सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध साइबर अपराधी म्यूल बैंक अकाउंट खोलवाकर साइबर ठगी की घटना को अंजाम देता है. सूचना पर टाउन थाना पुलिस दो संदिग्ध के मोबाईल जांच में साइबर ठगी से संबंधित साक्ष्य पाया. संदिग्धों को अग्रिम जांच एवं पूछताछ के लिए भोजपुर साइबर थाना लाया गया. पुछ-ताछ के क्रम में रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि अभिषेक कुमार के माध्यम से सुरज सिंह राजपुत से मुलाकात हुई. रोहित कुमार को अभिषेक ने बताया कि उसे बालु घाट में पैसा का लेन देन के लिए बैंक अकांउट कि जरूरत है प्रत्येक बैंक अकाउंट के लिए 3000 रू० दिया जायेगा उसके बाद रोहित ने इसी तरह से मोहित को यह बात बताया उसके बाद रोहित और मोहित ने अलग अलग लोगों का म्यूल बैंक अकाउंट खोलवाकर ये लोग सुरज को बैंक अकाउंट का पासबुक एवं ATM देता था. जिसके बदले कमीशन के तौर पर कुछ पैसे इनलोगों को दिया जाता था. जिसमें से कुछ पैसा इनलोगों के द्वारा अकाउंट होल्डर को दिया जाता था. बाकी अपने पास रखता था. रोहित आगे बताया कि बैंक अकाउंट खोलवाने एवं फ्रिज अकाउंट को अनफ्रिज करवाने में बैंक कर्मी सुमन सौरभ चौहान भी शामिल था जो इसके बदले कमाशन के रूप में पैसा लेता था. अलग अलग व्यक्तियों से अलग अलग बैंक अकाउंट खोलवाकर के बैंक का पासबुक एवं ATM देकर कमीशन के रूप में पैसा प्राप्त करता था. उपलब्ध कराये गये बैंक अकाउंट का उपयोग के बारे में पुछा गया तो बताया कि सभी बैंक अकाउंट का उपयोग फ्रॉड की राशि मंगवाने के लिए किया जाता था. इस संबंध में भोजपुर साइबर थाना (काण्ड सं0-11/26) में मामला दर्ज किया गया है.
