Ranchi: चोरी के शक में युवक की पीटकर हत्या में शामिल तीन आरोपी को जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निर्मल नगर भूईयाडीह निवासी शुभम शर्मा उर्फ टिंकु, होम पाईप छायानगर के रहने वाले संतोष कुमार श्रीवास्तव और मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्ट निवासी सूरज कुमार रवि का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर लकड़ी का बेसबैट और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को सुबह 5 बजे जानकारी मिली कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में चोरी के आरोप में राहुल भूईया नामक युवक की पिटाई के कारण एमजीएम अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई है. सूचना पर सिटी एसपी के निगरानी में एक विशेष टीम गठित किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुये मृतक राहुल भूईया को फर्नीचर दुकान के छत की ढलाई का रड़ की चोरी करने के आरोप में मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने तथा एमजीएम अस्पताल का इलाज के दौरान मौत होने के मामले में शामिल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
