Ranchi: सरायकेला-खरसावाँ में विनमेकर आयुर्वेदा प्राईवेट लिमिटेड़ कंपनी नाम से फ्रेंचाईजी लेकर काम करा रहे युवक के साथ मारपीट में शामिल तीन आरोपी को कपाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वही 62 बंधक युवको को मुक्त कराया गया है. गिरफ्तार आरोपी में बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र के महदत्तपुर के रहने वाले जनक कुमार, नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर निवासी सुरेन्द्र कुमार और गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के बलीयारी निवासी बिरेन्द्र कुमार का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से सत्यम इंटरप्राईजेज, विनमेकर आयुर्वेदा प्राईवेट लिमिटेड एवं एफसीआई कंपनी के 33 कागजात बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि कपाली ओपी क्षेत्र के तमुलिया में एक कंपनी के लोगों द्वारा भाड़े के मकान में कुछ लड़को का बंधक बना कर रखा गया है. एवं उनसे मारपीट की जा रही है. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम भाड़े के मकान में छापेमारी किया. छापेमारी के क्रम में जमशेदपुर के मानगो स्थित सत्यम इंटरप्राईजेज द्वारा तमुलिया, कपाली में विनमेकर आयुर्वेदा प्राईवेट लिमिटेड़ कंपनी नाम से कथित फ्रेंचाईजी लेकर काम करा रहे एवं ट्रेनिंग के नाम पर भाड़े के 3 मकानों में जबरन बंधक बना कर रखे हुए 62 लड़कों को मुक्त कराया गया. विनमेकर आयुर्वेदा प्राईवेट लिमिटेड़ कंपनी में कथित सुपरवाईजर एवं अन्य संदिग्ध को पूछताछ के लिये ओपी लाया गया. जाँच के बाद इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया. मुक्त कराये गये सभी लड़के दूसरे राज्य के है.
