Patna: कटिहार जिला के कुर्सेला कुर्सेला स्थित घर से ज्वेलरी चोरी की वारदात में शामिल दो सगा भाई समेत तीन आरोपी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में कुर्सेला थाना क्षेत्र के मलिनियां निवासी संतोष कुमार, उसका भाई मंतोष कुमार और बेगुसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के पप्पू सहनी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 31.49 ग्राम सोना और 1.469 किग्रा चाँदी का जेवरात और 243000 रूपया नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को मंजू देवी ने लिखित शिकायत किया कि तीन अज्ञात चोर घर में घुसकर सोना-चांदी के जेवरात और नगद रुपये की चोरी कर ली है. आवेदन के आधार पर कुर्सेला थाना (कांड संख्या-260/25) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार-2 के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. गठित टीम वैज्ञानिक अनुसंधान एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर छापामारी के क्रम में तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया. तथा 31.49 ग्राम सोना के जेवरात, 1.469 किग्रा चाँदी के जेवरात तथा 2 लाख 43 हजार रूपया बरामद किया गया. मंतोष कुमार का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध कुर्सेला थाना में तीन मामला दर्ज है.
