Ranchi: धनबाद जिले के बलियापुर- कालूबथान मार्ग पर स्थित पिण्ड्राहाट के समीप एक फाइनेंस कर्मी से लूटपाट करने वाला तीन अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी मे अजहर अंसारी, महबूब अंसारी और आफताब अंसारी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर लूटे गए 14,500 रुपये, पीड़ित का आधार कार्ड और घटना में प्रयुक्त बाइक (JH-10CQ-1336) पुलिस ने बरामद किया है. सभी आरोपी कालूबथान ओपी स्थित उरमा, हुसैन टोला का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार 21 अक्टूबर को पिण्ड्राहाट के समीप एक सुनसान स्थल पर फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एकत्रित लोन का 41,730 रुपये नगद, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री को दो बाइक पर सवार अपराधियों द्वारा लूट लिया गया. मामले को लेकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध निरसा (कालूबथान ओपी) में थाना (कांड संख्या 349/24) में मामला दर्ज किया गया. कांड का उद्भेदन करने एवं लूट में संलिप्त अपराधियो को पकड़ने के लिए निरसा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर तीनो अपराधी को गिरफ्तार किया गया. अपराधियों से पूछताछ के दौरान तीनों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की. जिसके बाद उनकी निशानदेही पर लूटे गए नकदी, मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *