Patna: सद्भावना एक्सप्रेस में चोरी का खुलासा करते हुए सोनपुर रेल पुलिस पति-पत्नी, बेटा समेत आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में पटना जिले के राजीव नगर थाना क्षेत्र के रोड नं-21 के रहने वाले धीरज कुमार, पत्नी मंजू देवी, पुत्र अंकित कुमार, शिवहर जिले के टाउन थाना क्षेत्र के बिसहर स्थान चौक वार्ड नं-3 के रहने वाले शंकर शाह, पुत्र रमेश कुमार औऱ सीतामढ़ी जिले के टाउन थाना क्षेत्र के सोना पट्टी के रहने वाले बद्रीनाथ प्रसाद का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 3 हीरा की अंगूठी, सोने का अंगुठी, एटीएम, पैन कार्ड समेत अन्य समान बरामद किया गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को सुमित कुमार के लिखित आवेदन में बताया गया कि इनके मौसा संजीव खेमका एवं मौसी प्रीति खेमका गाड़ी सं0-14015 सद्भावना एक्सप्रेस के कोच सं0-ए/2 में सवार होकर यात्रा कर रहे थे. तो सोनपुर स्टेशन के आस-पास अज्ञात चोर इनके मौसी का लेडिज पर्स चोरी कर लिया. जिसमें 3 डायमण्ड अंगुठी, एक सोने का अंगुठी, ब्रासलेट सोने का, आई फोन-16, इयर पोड़, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राईवरी लाईसेंस समेत अन्य समान था. तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सहयोग के अधार पर लगातार छापामारी की जा रही थी. छापामारी के क्रम में सभी आऱोपी को गिरफ्तार किया गया.
