Patna: घर मे घूसकर चोरी के आरोपी में पकड़े गये युवक को पीलर में रस्सा से बाँध कर लाठी डंडा से बुरी तरह पीटा के मौत हो गई. मौके पर मौजूद लोगो में से किसी ने घटना का विडियों बनाकर वायरल कर दिया. वायरल विडियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में भर्राही थाना क्षेत्र के जागीर टोला निवासी अनिमेश कुमार उर्फ ननका और लवन ऋषिदेव उर्फ श्रवण ऋषिदेव का नाम शामिल है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को भर्राही थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि ग्राम-जागीर टोला वार्ड नं0-12 धुरगाँव में एक व्यक्ति का हत्या कर दिया गया है. सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम सूचना का सत्यापन किया तो पता चला कि अमोद यादव नामक युवक को कुछ लोगो ने लाठी डंडा से मारपीट कर हत्या कर दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया. इस संदर्भ में मृतक के भाई के लिखित आवेदन के आधार पर भर्राही थाना (कांड सं0-161/25) में मामला दर्ज किया गया. अनुसंधान के दौरान घटना से संबंधित वायरल विडियो की जांच की गई. विडियों में देखा गया कि कुछ ग्रामीण एक युवक को एक पीलर में रस्सा से बाँध कर लाठी डंडा से बुरी तरीके से मारपीट कर रहा है. बाँधे हुए युवक की पहचान मृतक अमोद यादव के रूप में हुआ. तत्काल विडियो में मारपीट करते दिख रहे आरोपी का सत्यापन किया गया. विडियों में मृतक को बाँधकर बुरी तरीके से मारपीट करने वाले में शामिल दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया गया.
