Patna: पुलिस एनकाउंटर में जख्मी इनामी अपराधी के विरुद्ध हत्या, लूट सहित 20 से अधिक मामलों दर्ज है. पटना में शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में दीदारगंज के रहने वाले मैनेजर राय घायल हुआ है. घायल अपराधी मैनेजर राय का एम्स में इलाज चल रहा है. पुलिस ने मौके से हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है. पटना पुलिस को लंबे समय से मैनेजर राय की तलाश थी. 2022 में खगौल में डॉ. मो.अनावर आलम की हत्या के मामले में भी मैनेजर राय शामिल था. इसके अलावा वह रंगदारी, लूट, हत्या जैसे 20 से अधिक संगीन मामले में भी शामिल था. पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद से भी रंगदारी की मांग किया था. मैनेजर राय बाहुबली रीतलाल यादव का करीबी बताया जाता है.

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना जिला इनामी अपराधी मैनेजर राय की तलाश चल रही थी. डकैती, लूट एक्ट के केस दर्ज है. हत्या के सबसे अधिक मामला दर्ज है. खगौल थाना में ही दर्ज मामले में इनाम घोषित किया गया था. सूचना मिली कि इलाके में आया हुआ है. सूचना पर घेराबंदी कर तलाशी शुरु किया गया. पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा. पुलिस जब सरेंडर करने को कहा तो फायरिंग करने लगा. पुलिस आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की गई, कार्रवाई के क्रम में आरोपी के घुटने के नीचे गोली लगा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed