Patna: मुंगेर पुलिस ने फिरौती के लिये अपहरण की साजिश को विफल करते हुए एक नाबालिग समेत 4 अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में कासिमबाजार थाना क्षेत्र के अम्बेचौक निवासी दिलखुश कुमार, शास्त्रीनगर निवासी मुन्ना साह, कालीस्थान मकसपुर निवासी निलेश कुमार, संबलपुर निवासी अजीत कुमार उर्फ मिट्‌द्ध और एक विधि विरुद्ध बालक का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर देशी कट्टा, बेहोशी की दवा, मिर्ची पाउडर, गोली और मोबाईल समेत अन्य समान पुलिस ने बरामद किया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए मुंगेर एसपी ने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि पाँच-छः अपराधी फिरौती वसूली के नियत से शहर के एक नामी व्यवसायी के बेटे की अपहरण की योजना बना रहे है. घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित विशेप टीम कासिमबाजार थाना क्षेत्र के मनसरीतल्ले के मुख्य सडक मार्ग पर छापामारी की कार्रवाई की. जहां मुख्य सड़क के तेल गोदाम के नजदीक एक बॉलोरो (BR10PB7518) में पाँच-छः संदिग्ध देखा गया. गाड़ी की घेरा बंदी होते देख सभी उतर कर भागने का प्रयास करने लगा. भाग रहे संदिग्ध में एक नाबालिग समेत चार को पकड़ा गया. तलाशी के दौरान विधि विरूद्र किशोर के कमर से एक लोडेड देशी कट्टा, दो गोली, दिलखुश कुमार के पास एक लोडेड देशी कट्टा, तीन गोली, MITZASCTN-10 टेबलेट, मुन्ना साव के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, मोबाइल एवं नितेश कुमार के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, वाहन के सीट के पीछे से 9 पैकेट मिर्च पाउडर बरामद किया गया. पूछ-ताछ के क्रम में नितेश कुमार ने बताया कि भागने वाला दोस्त है. आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सभी यहाँ एक विशेष उ‌द्देश्य से इकट्‌ठा हुए थे इनका मकसद मकसपुर कालीस्थान के एक लड़का जो एक प्रमुख व्यवसायी का बेटा है. का अपहरण कर उनके पिता से फिरौती की मोटी रकम वसूलाना था.

तीन दिन पहले बनी थी योजना, किराये पर लाए गए वाहन के चालक ने सहयोग से कर दिया मना

विधि-विरुद्ध किशोर ने यह भी बताया गया कि फिरौती के लिये अपहरण की योजना दो-तीन दिन पहले ही शास्त्रीनगर में मृतक मनजीत मंडल के घर पर उनके मगीना अजीत कुमार उर्फ मिट्टू के द्वारा इन पाँचों व्यक्तियों के साथ बनाई गई थी. इस योजना के अनुपवर विधि-विरूद्ध किशोर सुलतानगंज से एक बोलेरो भाडा कर के शास्त्रीनगर लाया था. गाडी के चालक मी मोर्डन द्वारा सहयोग करने से मना किया गया एवं भागने की कोशिश की गई थी. योजना में संलिप्त सभी के द्वारा उसे पकड़ कर लाया गया. जिस क्रम में दिलखुश कुमार द्वारा चालक के उपर फायरिंग भी की गई तथा बालक को अजीत कुमार उर्फ मिट्ठू द्वारा अपने मामा मनजीत मंडल के घर में ही बंधक बनाकर रखा गया. विधि-विरूद्ध किशोर को निरूद्ध करते हुए अन्य तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में कासिमबाजार थाना (काण्ड संख्या-260/25) में मामला दर्ज किया गया. घटना के मास्टरमाईण्ड अजीत कुमार उर्फ मिट्ठू को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed