Patna: 3 लाख में पूर्व जिला परिषद के भाई के साथ सहयोगी की हत्या की योजना को मोतिहारी पुलिस ने विफल कर दिया है. वही आधा दर्जन सुपारी किलर वारदात को अंजाम देने से पूर्व गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी में अरेराज थाना क्षेत्र के अरेराज मठ के पास गिरी टोला के रहने वाले प्रीतम गिरी, छोटु पटेल, अरेराज हॉल के पीछे रहने वाले अली बक्स अनवर उर्फ चुन्नु अंसारी, बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा कोठी के रहने वाले मो० रेयाज आलम, बाबूटोला का रहने वाला आशुतोष कुमार और संग्रामपुर थाना क्षेत्र के इजरा नवादा निवासी महबूब खान उर्फ पठान का नाम शामिल है. आरोपी क पास से 2 पिस्टल, 2 मैगजीन, 12 गोली, 2 बाईक और 6 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि दो बाईक पर सवार कुछ हथियार बंद अपराधी चैलाहा कोठी (भुतही माई मंदिर के पास) NH-28 किनारे इकट्ठा हुए है. तथा पूर्व जिला परिषद सुरेश यादव के हत्या कांड के वादी उनके भाई विजय यादव एवं उनके सहयोगी को हत्या करने की योजना बना रहे है. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापामारी कर तीन आरोपी में शामिल प्रीतम गिरी, अली बक्स अनवर उर्फ चुन्नू अंसारी एवं मो० रेयाज को 2 पिस्टल, 12 गोली, 2 बाईक एवं 3 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया. तीनों के निशानदेही पर छापामारी कर अन्य तीन आरोपी छोटू पटेल, महबूब खान उर्फ पठान और आशुतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया. पुछताछ के क्रम में यह बात प्रकाश में आई कि इस हत्या की योजना दिलरंजन दूबे ने 3 लाख की सुपारी देकर उनके सहयोगियों के साथ मिलकर बनाया गया है. एवं कासिम द्वारा पुरा करवाया जा रहा था. इस संदर्भ में बंजरिया थाना (कांड संख्या-580/25) में मामला दर्ज किया गया है.
