Ranchi: रांची में स्कूल जा रही अपहृत बच्ची रामगढ़ के कुज्जु इलाके से बरामद कर ली गई है. बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते रामगढ़ जिले के कुज्जु में अपहृत बच्ची को छोड़ दिया. वही घटना को अंजाम देने में शामिल अरोपी की तलाश में सम्भावित ठिकाने पर छापेमारी जारी है.
जानकारी के मुताबिक चुटिया थाना क्षेत्र के चर्च रोड की रहने वाली 11 वर्षीय बच्ची टोटो रिक्शा से डोरंडा बिशप स्कूल जा रही थी. इसी दौरान कार सवार तीन युवक फायरिंग करके बच्ची को अपहरण कर कार में बैठाकर हटिया की तरफ भाग निकला. वही सूचना मिलने पर पुलिस अपराधियों का पीछा करने लगी. इसी दौरान कुज्जु में अपहृत को अपहरणकर्ता ने छोड़ दिया. जहां से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *