Ranchi: बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश का असर अब थाना-ओपी में दिखने लगा. जोन के सभी जिलों के थाना, ओपी में आमजनों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सी एवं प्राप्ति रसीद समेत अन्य सुविधा मुहैया करायी जा रही है.
आईजी सुनील भास्कर ने जोन के सभी जिलों के थाना, ओपी में आंगुतकों, फरियादियों, शिकायतकर्ताओं को शुद्ध पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सी एवं प्राप्ति रसीद देने इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था साथ ही सभी पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को आमजनों से विनम्रता पुर्वक शालीनतापूर्वक व्यवहार करने का भी आवश्यक दिशा-निर्देश एक माह पूर्व दिए थे. इस संदर्भ मे अनुपालन की स्थिति का लगातार निगरानी करने के फलस्वरूप सभी एसपी के प्रयास से बोकारो जोन के सभी जिलों के थाना, ओपी में आमजनों के लिए शुद्ध पेयजल, शौचालय, बैठने के लिए कुर्सी एवं प्राप्ति रसीद देने इत्यादि की सुविधा मुहैया करायी जा रही है.
