Ranchi: रांची के राजाडेरा स्थित मकान में चल रहे जहरीली शराब कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस पांच आरोपी को अनगड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के उरगुटू निवासी संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर, पिठोरिया थाना क्षेत्र के चंदवे निवासी शिवम कुमार, डाहेटोली निवासी लखन साहू और अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा निवासी पवन कुमार महतो का नाम शामिल है. पुलिस मौके पर से 48 पीस आइकोनिक व्हाइट, 47 पीस STERLING RESERVE B7, 24 पीस Mc Dowells No-1, 24 पीस Royal challenge, 5 पीस ROYAL STAG, 68 बोतल ICONIQ WHITE, 35 बोतल 3COINS WHISKY, 100 बोतल STERLING RESERVE, 10 बोतल STERLING RESERVE B7, 20 बोतल 8 PM, बोतल के ढक्कन में झारखंड सरकार का लोगो लगा स्टीकर, दूसरी तरफ क्यूआर कोड बना हुआ, 25 लीटर स्पीरिट, 1 मुहर for sale canteen, “36, “L-4, MAR-25” लिखा मुहर, 1 स्टांम्प पैड, शराब बनाने वाला कैमिकल, विभिन्न कम्पनियों का रोल रैपर, 1886 बोतल शराब, एक टुल्लू पम्प मशीन, नापने का यंत्र, शीशा का बना यंत्र जिसमें “ALCOHOLMETER SEGUM GAY LUSSAC-CARTIER” लिखा हुआ, आधा बोतल केमिकल, कार, विभिन्न कम्पनियों का ढक्कन समेत अन्य समान बरामद किया गया है.
शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि बीते रात वरीय पदाधिकारियों के द्वारा गुप्त सूचना मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम राजाडेरा में एक मकान में अवैध नकली शराब का निर्माण किया जा रहा है. सूचना पर सिल्ली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए ग्राम राजाडेरा स्थित पवन कुमार महतो, के बंद पड़े स्कुल भवन से संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर व शिवम कुमार को नकली विदेशी शराब बनाते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया. मौके पर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, विभिन्न ब्रान्ड के लेबल (रेपर), जार में भरा हुआ स्प्रीट, आर्मी कैन्टीन का मोहर तथा अन्य प्रकार का मोहर, फ्लेवर कैमिकल तथा अन्य सामान बरामद किया गया. पुछताछ के क्रम में संतोष कुमार साहू ने बताया कि नकली शराब बनाने का कारोबार वर्ष 2018 से करते आ रहे है इस दौरान वे उत्पाद विभाग द्वारा ठाकुरगाँव से दो बार जेल जा चुके है तथा उत्पाद विभाग द्वारा कई केश इनके उपर पूर्व में की गयी है. इनके अपराध स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पिठोरिया थाना अंतर्गत डाहेटोली गाँव में लखन साहू के मकान से भी भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब व शराब बनाने की सामग्री बरामद की गयी है. इस संदर्भ में अनगड़ा थाना (काण्ड संख्या 133/2025) में मामला दर्ज किया गया है.
