Ranchi: जमशेदपुर के बागबेड़ स्थित सरकारी स्कूल के सामने महिला के मुंह में जबरन सिगरेट सटाने और कपड़ा उतारने की कोशिश में शामिल आऱोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी कन्हैया रजक बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा नया बस्ती रोड़ नं0-3 का रहने वाला है.

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि 5 मार्च को संध्या करीब 18.50 बजे बागबेड़ा थाना क्षेत्र के  रोड़ नं0-03 सरकारी स्कूल के सामने में एक 20 वर्षीय महिला को आरोपी ने मुँह में जबरन सिगरेट सटा दिया. तथा कपड़ा उतारने के कोशिश किया. महिला के विरोध करने पर मारपीट किया गया. इस संबंध में महिला के गये आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया. डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में पुलिस की टीम शनिवार को आरोपी कन्हैया रजक को गिरफ्तार किया गया. कन्हैया रजक का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पूर्व से बागबेड़ा थाना में दो मालमा दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *