Ranchi: विशाखापट्टनम से आनंद विहार गांजा ले जा रहे आरोपी को रांची स्टेशन पर पकड़ा गया है. ऑपरेशन “नार्कोस” के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान के क्रम में हटिया–आनंद विहार प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर पहुंची. जांच के दौरान कोच नंबर M2 में सीट संख्या 80 पर बैठे संदिग्ध से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम दिल्ली हल्के बवाना थाना क्षेत्र के रहने वाले अमन बताया. उसके बैग से 10 किग्रा गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा का बाजार मूल्य एक लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी पूछताछ में बताया कि उसने यह गांजा विशाखापट्टनम से खरीदा था और आनंद विहार में ऊंचे दाम पर बेचने जा रहा था. आरोपी को जीआरपी रांची को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *