Ranchi: मौर्य एक्सप्रेस में संभलपुर से गांजा लेकर आ रहे आरोपी को आरपीएफ ने रांची स्टेंशन पर गिरफ्तार किया है. बरामद गांजा पटना ले जाने की तैयारी थी. आरोपी भूपेश कुमार बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर का रहने वाला है.
आरपीएफ ऑपरेशन नार्कोस के तहत रांची रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1A पर एक संदिग्ध पिट्ठू बैग के साथ बैठा मिला. पूछताछ करने पर बैग छोड़कर भागने लगा. जिसे ट्रैक पर पकड़ लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह गांजा उसने संभलपुर से खरीदा था और मौर्य एक्सप्रेस से रांची आया था तथा पटना जाने की योजना थी. सभी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण कर बरामद गांजा व आरोपी को रांची जीआरपी के हवाले कर दिया गया.
