Patna: सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र में युवती हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. जदिया थाना क्षेत्र के परसागढ़ी के रहने वाले गिरफ्तार आरोपी नीतीश कुमार के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू, रक्तरंजित टी-शर्ट और मृतिका का एक मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए सुपौल एसपी ने बताया कि 18-19 की रात को राजेश्वरी थाना क्षेत्र में एक युवती की गला पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दिया गया था. मामले की सूचना मिलते ही एसडीपीओ और राजेश्वरी थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर मामले की पड़ताल करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसपी खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटना के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं रक्त लगा टी-शर्ट बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसका मृतिका के साथ पूर्व से परिचय एवं निकट संबंध था. मृतिका द्वारा लगातार विवाह के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर घटना को अंजाम देने की योजना बनाई गयी. घटना की रात में आरोपी मोबाइल फोन के माध्यम से मृतिका को उसके घर के समीप स्थित स्कूल परिसर में बुलाया. तथा विश्वास में लेकर धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर उसकी हत्या कर दिया.
