Patna: चोरी, डकैती जैसे कई मामले में वांछित गिरोह का सरगना बलवंत सरदार को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है. मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के बरियाही वार्ड-12 के रहने वाले अपराधी बलवंत सरदार मधेपुरा जिला का टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था. उसके विरुद्ध 50,000 रुपये का इनाम घोषित था.

बलवंत सरदार उर्फ अमित सरदार का एक गिरोह चलता है. इनके गिरोह में विभिन्न थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी सदस्य के रूप में शामिल है. गिरोह में शामिल सदस्य का मुख्य कार्य शंकरपुर थाना क्षेत्र एवं अंतर जिला सुपौल, अररिया तथा विभिन्न थाना क्षेत्र में जाकर हथियार का भय दिखाकर डकैती, लूट, गृहभेदन, चोरी जैसे घटना को अंजाम देता हैं. गिरोह का सदस्य प्रायः रात्री में बंद घर, दुकान को अपना निशाना बनाता है. कटर मशीन जैसे औजार का उपयोग कर ताला काटकर घर, दुकान में घुसकर ट्रंक, बक्सा, गोदरेज के लॉक को तोड़कर जेवरात, रूपया तथा कीमती समान चोरी कर लेते है. घटना को अंजाम देने के बाद इनके गिरोह के सदस्य पुलिस के नजर से बचने के लिए सीमवर्ती जिला एवं नेपाल में जाकर छिप जाते है ताकि इन पर कोई संदेह न कर सके. बलवंत सरदार का गिरफ्तारी के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा था. इसी क्रम में एसटीएफ एवं शंकरपुर थाना पुलिस के सहयोग से कुख्यात अपराधी बलवंत सरदार की गिरफ्तार किया गया. मधेपुरा पुलिस इसे उपलब्धि मान रही है. बलवंत सरदार की गिरफ्तारी से गृहभेदन, चोरी एंव अन्य अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed