Patna: ‘स्वच्छता ही सेवा’ राष्ट्रव्यापी अभियान 17 सितंबर से शुरू होगा. 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता के लिए विशेष अभियान का संचालन किया जाएगा. इस दौरान छोटे-बड़ वर्षो पुराने कचरे के ढेरों को साफ करने के लिए विशेष अभियान संचालित होंगे. इस वर्ष ‘स्वच्छता ही सेवा’ का थीम ‘स्वच्छोत्सव’ है. नवरात्र सहित अन्य त्योहारों के दौरान पूजा पंडालों को प्लास्टिक कचरा मुक्त, स्वच्छ एवं इको फ्रेंडली बनाने पर विशेष बल दिया जाएगा.

15 दिनों तक चलने वाले इस ‘स्वच्छोत्सव’ के तहत गंदगी की ढेरों को चिह्नित कर वहां सफ़ाई अभियान चलाया जाएगा और सभी गंदे जगहों को कचरा मुक्‍त बनाया जाएगा. स्वच्छोत्सव के दौरान 25 सितम्बर को राष्ट्रव्यापी “एक दिन, एक घंटा, एक साथ श्रमदान आयोजित होगा. इसके दौरान सभी लोग अपने सुविधानुसार अपने ग्राम पंचायत या निटवर्ती शहरी या ग्रामीण क्षेत्र में चयनित स्थल पर आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों, सरकारी एवं निजी कार्यालयों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों, पंचायत भवनों, धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, हाट-बाजार तथा जलस्रोतों या ग्राम पंचायत, नगर निकाय द्वारा चुने गये स्थलों की सफाई की जाएगी. इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जाएगा तथा सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा शिविर लगाकर उनकी स्वास्थ्य जांच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा. नवरात्र एवं अन्य पर्वों के दौरान उत्सव का आयोजन करने वाली पूजा समितियों को स्‍वच्‍छ और हरित त्‍यौहार मनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. नवरात्र, दीपावली, छठ इत्‍यादि पर्वों में पूजा पंडालों, धार्मिक स्‍थलों एवं त्‍योहार परिसरों को ‘प्लास्टिक कचरा से मुक्त’, स्‍वच्‍छ  और ‘इको फ्रेंडली” बनाने के लिए सभी आयोजकों को निर्देश दिया गया है. इसके लिए सभी पूजा समितियां उत्सवों के आयोजन के दौरान पूजा एवं आयोजन स्थलों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त रखने के लिए लगातार संदेश का प्रसारण करेंगी. स्वच्छता को व्यवहार का अंग बनाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए विविध जन-जागरूकता गतिविधियों संचालन किया जाएगा. ‘स्वच्छता ही सेवा’ का राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार (17 सितंबर) को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के राज्य कार्यालय किया जाएगा. साथ ही सभी जिलों में इसका शुभारंभ 17 सितंबर से किया जाएगा.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed