Patna: आईटीआई परीक्षा उत्तीर्ण कराने वाले सॉल्वर गैंग का भंडाफोड़ करते हुए सारण के भगवानबाजार थाना पुलिस ने 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी परीक्षा उतीर्ण कराने के नाम पर पैसे की ठगी भी करता था. गिरफ्तार आरोपी में जलालपुर थाना क्षेत्र के सकड्डी निवासी रोहित कुशवाहा, रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई निवासी संतोष कुमार, टाउन थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा निवासी धीरज कुमार सिंह और मढ़ौरा थाना क्षेत्र के पोझी बुजुर्ग निवासी रणधीर कुमार विद्यार्थी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 4 मोबाइल, 4 पेज, 12000 नगद, 3 एटीएम कार्ड, 1 टाटा न्यू कार्ड, 1 आधार कार्ड और 1 पेन कार्ड पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए सारण एसएसपी ने बताया कि भगवानबाजार थाना पुलिस को सूचना मिली कि आँचल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में संचालित आईटीआई की ऑनलाइन परीक्षा में एक सॉल्वर गैंग परीक्षार्थीयों को परीक्षा उत्तीर्ण कराने के प्रलोभन देकर रुपये ले रहा है. सूचना पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में गिरोह के 4 सदस्य को पकड़ा गया. बरामद सभी मोबाइल के व्हाट्सअप चैट में आईटीआई परीक्षा में अंक बढ़ाने से संबंधित चैट मिला है. चैट से पता चला कि पकड़े गए आरोपी तथा उनके 3 अन्य साथियों द्वारा परीक्षार्थीयों को विभिन्न माध्यम से नकल करवाया जाता है तथा परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को विभिन्न प्रकार से ठगी किया जाता था. उसके बदले में पैसे का लेन-देन किया जाता है. इस संबंध में भगवानबाजार थाना (कांड सं०-441/25) में मामला दर्ज किया गया है. वही अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *