Patna: अररिया के हडियाबारा में चल रहे स्मैक कारोबार का खुलासा करते हुए आरएस थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो० अम्मार आलम, मो० रईसुद्दीन और मो० आफताब आरजु का नाम शामिल है. तीनों आरोपी आरएस थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आऱोपी के पास से 44 ग्राम स्मैक, 1360 रुपया नगद और 3 मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान आरएस थानाध्यक्ष को गुप्त सुचना मिली कि मो० अम्मार आलम नामक व्यक्ति द्वारा अवैध स्मैक का कारोबार हडियाबारा वार्ड नं० 05 स्थित अपने घर से किया जा रहा है. सूचना पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल जब मो० अम्मार आलम के घर के पास पहुंची तो पुलिस की आहट पाकर घर में बैठे तीन व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, भाग रहे मो० अम्मार आलम, मो० रईसुद्दीन एवं मो० आफताब आरजु को घेराबंदी कर पकड़ा गया. तलाशी लेने पर उसके घर के बिछावन से 44 ग्राम स्मैक, 1360/- रूपया एवं 3 मोबाइल बरामद हुआ. बरामद सामान के संबंध में पूछताछ के क्रम में आरोपी ने अवैध स्मैक कारोबार में संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि वह मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री का अवैध व्यापार करता है. इस संबंध में आरएस थाना (कांड सं0-15/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *