Patna: खगड़ा मेला मैदान के नजदीक चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए किशनगंज पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. वही 5 महिला समेत 11 लोगो को हिरासत में लिया गया है. आरोपी में किशनगंज थाना क्षेत्र के खगड़ा वार्ड नं0-32 कस रहने वाले असरफ आलम अंसारी उर्फ सोनू और खुशबू कुमारी उर्फ खुशी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 61,400 भारतीय रूपया, 50 भूटानी रूपया, 1 रियाल का एक नोट (सउदी अरब की मुद्रा), 10 दिरहम का एक नोट (यूएई की मुद्रा), 6 पैकेट कंडोम, 460 ग्राम चाँदी का आभूषण एवं बर्तन और 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
किशनगंज एसपी को मिले सूचना सूचना और साइबर डीएसपी के नेतृत्व में गठित एक विशेष छापेमारी टीम खगड़ा मेला मैदान के आसपास छापामारी की. छापेमारी में 5 महिला समेत 11 लोगो को हिरासत में लिया गया. एक नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. इस संबंध में किशनगंज थाना (कांड संख्या-281/25) मामला दर्ज किया गया है.
पकड़े गए आरोपी और मुक्त कराए गए महिलाओं से पूछताछ में पुलिस को बताया गया कि सार्वजनिक स्थान से निकट परिसर को वेश्यालय के रूप में चलाया जाता है. इसमे शामिल नाबालिग को अन्य जिलों से जबरदस्ती, बहला-फुसलाकर, लालच देकर धंधा करवाया जाता है.
