Patna: बखरी स्टेशन के नजदीक तीन पुलिसकर्मी समेत सात आरोपी को बेगूसराय के बखरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी शराब बेचने की तैयारी थे.
गिरफ्तार आरोपी में सिवान जिले के जाभोबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले शशिभूषण प्रसाद, खगड़िया जिले के गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मो० नियाज, गया जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के बहवलपुर निवासी चंदन कुमार, बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड 6 के रहने वाले आनंद कुमार, राजकुमार उर्फ राजकुमार साह, बखरी वार्ड नं0-17, विकास कुमार और राजा कुमार का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर करीब 22 लीटर देशी शराब, 3 लीटर विदेशी शराब, 8 मोबाईल और 17,450 रुपए नगद पुलिस ने बरामद किया है.
जानकारी के मुताबिक बखरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि बखरी थाने में ही कार्यरत सिपाही शशिभूषण प्रसाद, मो० नियाज एवं चंदन कुमार रात को विदेशी शराब को कही पर उतरवाया है तथा उसकी बिक्री के लिए एक गाड़ी के साथ बखरी स्टेशन के निकट खड़े है. सूचना पर बखरी एसडीपीओ के नेतृत्व में बखरी थाने की पुलिस टीम बखरी स्टेशन के पास पहुंची. तभी थाने के ही तीन पुलिसकर्मी शशिभूषण प्रसाद, मो० नियाज एवं चंदन कुमार को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा गया. तीनो से पुछताछ करने एवं संदेह पाकर थाना लाया गया. गहन पुछताछ एवं तकनीकी अनुसंधान में पता चला कि रात में तीनों पुलिसकर्मियों ने रात में चार शराब कारोबारियों के मिलीभगत से पिकअप गाड़ी से शराब को उतरवाया गया था. और बेचा गया था. पकड़े गए पुलिसकर्मी के निशानदेही पर सहयोगी चारो शराब कारोबारियों विकास कुमार, आनंद कुमार, राजकुमार उर्फ राजकुमार साह व राजाकुमार को घर से छापेमारी कर पकड़ा गया. छापेमारी के दौरान देशी, विदेशी शराब, मोबाईल एवं 17,450 रूपया बरामद किया गया. तीनों पुलिसकर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जा रही है. इस संदर्भ में बखरी थाना (कांड सं0-205/25) में मामला दर्ज किया गया है. राजकुमार उर्फ राजाकुमार साह व राजा कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध बखरी थाना में सात मामला दर्ज है.
