Ranchi: खूँटी रोड में कृषि विज्ञान केन्द्र के पीछे बिजली के खम्भा से हाईटेंशन तार को काटकर पिकअप गाड़ी पर लोड करते इंटरस्टेट गिरोह के सात अपराधी को तोरपा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा मस्जिद गली का रहने वाला इब्राहिम खान उर्फ इरफान, गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र के किन्दीरकेला निवासी दिलकस खान उर्फ टेटे, डुमरटोली निवासी मनीष लोहरा उर्फ शिशु, पातुरा निवासी बजरंग लोहरा उर्फ माटु, किन्दीरकेला कोनबीर निवासी शेख अप्पू, बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के नुनीमल निवासी चांद मोहम्मद और यूपी के फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जाटापुरी निवासी रमजानी का नाम शामिल है. मौके पर से 250 किग्रा (8 बंडल) हाईटेंशन बिजली तार, तारकटर मशीन, पिकअप (JH01AR-7335) और 5 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि बीते रात खूँटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि बिजली हाईटेंशन तार के सक्रिय चोरों द्वारा तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा खूँटी रोड में कृषि विज्ञान केन्द्र के पीछे बिजली के खम्भा से हाईटेंशन तार को काटकर पिकअप गाड़ी पर लोड किया जा रहा है. सूचना पर तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल कार्रवाई तोरपा-खूँटी रोड में कृषि विज्ञान केन्द्र के पीछे छापामारी कर हाईटेंशन बिजली तार, तारकटर मशीन, पिकअप एवं मोबाईल फोन को बरामद किया. एवं चोरी किये गये बिजली तार के साथ रंगेहाथ सात आरोपी को गिरफ्तार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed