Ranchi: पाण्डेय गिरोह के प्रकाश साव के निर्देश पर हजारीबाग-रामगढ़ में रंगदारी के लिए धमकी देने में शामिल सात अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी में गिद्दी थाना क्षेत्र के वासरी कॉलोनी के रहने वाले सुरज सिंह, कटकमसांडी थाना क्षेत्र के सुलमी निवासी लक्ष्मण पासवान उर्फ राधे, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डेमोटांड के रहने वाले सौरभ कुमार उर्फ आकाश पाण्डे, सुन्दरपुर के रहने वाले राहुल कुमार उर्फ मोनु, केरेडारी थाना क्षेत्र के पतरा खुर्द के रहने वाले विजय कुमार, कटकमदाग थाना क्षेत्र के रामनगर चौक के रहने वाले पप्पु पाण्डे उर्फ बब्लु पाण्डे उर्फ रितेश पाण्डे और रामगढ़ जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र के जयनगर कॉलोनी में रहने वाले आलोक राज का नाम शामिल है. आरोपी क पास से एक देशी कट्टा, एक देशी पिस्टल, चार गोली और सात मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार बीते रात करीब 12 बजे हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि बादम चरही सड़क ग्राम-इंद्रा के जंगल में संगठित अपराध के कुछ अपराधी हथियार एवं गोली के साथ किसी बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देने के लिये जंगल में एकत्रित होकर योजना बना रहे हैं. सूचना पर विष्णुगढ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम चरही थाना क्षेत्र के इन्दरा जंगल में छापामारी अभियान चलाया. अभियान क्रम में कुछ लोग जंगल में एकत्रित दिखाई दिए और पुलिस को देखकर सभी भागने का प्रयास करने लगा. भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ा गया. आलोक राज एवं लक्ष्मण पासवान के पास से लोडेड एक देशी कट्टा बरामद किया गया. अन्य आरोपी के पास से मोबाईल बरामद किया गया. पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने बताया कि वे सभी पाण्डेय गिरोह के लिये काम करते हैं. पाण्डेय गिरोह के सक्रिय सदस्य ओमप्रकाश उर्फ प्रकाश साव के दिशा-निर्देश पर बड़कागांव, केरेडारी, पगार, गिद्दी एवं पतरातु क्षेत्र में रंगदारी मांगने के लिए धमकी देने का काम किया जाता है. पकड़े गए आरोपी में शामिल अपराधियों का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध 16 मामले दर्ज है. पूर्व में भी कई मामले में जेल जा चुका हैं.
