Ranchi: कोडरमा के मरकच्चो थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के हत्या का खुलासा करते हुए पिता और दो भाई को गिरफ्तार किया है. बहन को युवक के साथ बात करता देख गुस्साये भाई ने गला दबाकर हत्या की. इसके बाद शव को घर मे बने सैफ्टिक टैंक में गाड़ दिया. एक सप्ताह बाद शव को निकालकर आरोपी पिता ने शरीर धर से अलग कर दिया. गिरफ्तारी आरोपी में मरकच्चो थाना क्षेत्र के ब्रह्मटोली निवासी नाबालिग का पिता मदन पाण्डेय, बड़ा भाई नितीश पाण्डेय और मृतिका का भाई ज्योतिष कुमार पाण्डेय का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर शव को छिपाने में प्रयुक्त साईकल, बोरी, टांगी और मृतिका के सिर के बाल को सैफ्टी टैक से पुलिस बरामद किया. गुरुवार को घटना की जानकारी देते हुए कोडरमा एसपी ने बताया कि मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ब्रहृमटोली में एक नाबालिक लड़की के लापता होने की सूचना प्राप्त हई. नाबालिक के परिजनों के दिये गये लिखित आवेदन पर मरकच्चो थाना में (कांड संख्या-07/25) दर्ज किया गया. नाबालिक लड़की की बरामदगी के लिए एक टीम गठन किया गया. गठित टीम खोजबीन के क्रम में 12 फरवरी को पंचखेरी नदी के जमुनिया घाट किनारे बालू में एक शव गड़ा हुआ मिला, जिसकी जाँच पड़ताल में पुलिस जुट गई. वही शव की पहचान के लिए परिजनों को पंचखेरी नदी के जमुनिया घाट किनारे बुलाया गया. जहाँ पर तीनों परिजनों ने ही शव को पहचानने से इंकार कर दिया. पुलिस मृतिका के घर पर सेप्टी टैक का नया निर्माण कार्य पाये जाने के कारण शक होने पर लापता लड़की के परिजनों से बार-बार विभिन्न बिन्दु पर सवाल किया गया. बार-बार विभिन्न बिन्दु पर पूछताछ करने पर परिजन अपने ही बात पर उलझते गए एवं अन्त तक परिजनो ने हत्या कर शव को छिपाने एवं शव को धड़ से अलग करने की बात स्वीकार किया. गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर हत्या कर शव को छिपाने के लिए प्रयोग में लाए गए साइकिल, बोरी एवं टांगी को बरामद किया गया. वही हत्या कर शव को छिपाने के लिए प्रयोग में लाए गए सैप्टी टैक की पहचान की गई. जहाँ से मृतिका के सिर के बाल को जप्त किया गया. पूछताछ के दौरान मृतिका का भाई ज्योतिष कुमार पाण्डेय ने बताया कि मृतिका किसी लड़के से बात करती थी. कई बार डॉट-फटकार किया एवं बात करने से मना किया था. 2 फरवरी को घटना के दिन पुनः बात करते हुए ज्योतिष कुमार पाण्डेय ने देख लिया, जिसे गुस्से में आकर दिन समय करीब 12:30 बजे दिन में अकेला पाकर गला दबाते हुए जान से मार दिया और शव को छिपाने के लिए सेप्टी टैंक में गाड़ दिया. पुलिस के लगातर सक्रियता के कारण शव को 10-11 फरवरी की रात में सेप्टी टैक से उखाड़कर पंचखेरी नदी के जमुनिया घाट के किनारे ले जाकर मृतिका के पिता मदन पाण्डेय ने सिर को शरीर से अलग कर गाड़ दिया.
