Patna: ड्यूटी में कोताही को लेकर एसपी ने अधिकारीयों पर एक्शन लिया है. 100 पुलिस अधिकारी के वेतन पर रोक लगा दिया है. इसकव लेकर आदेश जारी कर दिया गया है. 14 थाना के 100 पुलिस पदाधिकारी के वेतन पर रोक लगा दिया गया. मामला बक्सर जिले का है. जिले के औद्योगिक थाना, राजपुर, इटाढ़ी, धनसोई, साइबर, डुमरांव, टाउन, मुफ्फसिल, सोनबरसा, सिकरौल, कोरानसराय, वासुदेवा, नावानगर और नया भोजपुर थाना में तैनात 100 पुलिस पदाधिकारी के वेतन पर रोक लगा दिया गया है. जनवरी से मार्च तक बक्सर जिला में निष्पादित मामले में अभी तक पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा अंतिम प्रपत्र, आरोप पत्र समर्पित नहीं किया गया है. जिससे लंबित पॉकेट कांड की स्थिति अच्छी नहीं है, लंबित पॉकेट कांडो के कारण वादी को न्याय मिलने में अनावश्यक विलम्ब होती है. जिससे पुलिस की छवि धूमिल होती है. ऐसे लापरवाहीपूर्ण कार्य के लिए पुलिस पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दिया गया है.
