Saharsha: सहरसा जिले के टॉप अपराधी में शामिल 25,000 का इनामी शराब तस्कर को पुलिस गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधी हेमंत चौधरी सहरसा थाना क्षेत्र के हटियागाछी वार्ड नं0 31 का रहने वाला है. सहरसा सदर थाना (कांड सं0-1009/25) में दर्ज आर्म्स एक्ट और (कांड संख्या-998/25) शराब तस्करी मामले में आरोपी हेमंत चौधरी वांछित चल रहा था. पुलिस छापेमारी कर लक्ष्मीनिया चौक के पास से गिरफ्तार किया. पुलिस से अऩुसार हेमंत चौधरी करीब सात वर्षों से शराब तस्करी में संलिप्त है. सदर थाना में चार मामले मामले दर्ज हैं. जांच में पता चला है कि शराब तस्करी के जरिए करोड़ों रुपये की संपत्ति अर्जित किया है. आरोपी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 107 के तहत संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव भेजा जाएगा. ताकि कार्रवाई की जा सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed