Ranchi: राजधानी रांची मुरी ओपी प्रभारी गगन कुमार ठाकुर ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है. 2018 बैच के के तेज तर्राक नए ओपी प्रभारी का बुके देकर स्वागत किया गया. इससे पूर्व डीबीसी शाखा में तैनात थे.
पदभार ग्रहण करने के बाद थाना प्रभारी गगन कुमार ठाकुर ने कहा कि जनता की समस्याओं का निदान करना ही हमारी प्राथमिकता होगी. क्षेत्र के किसी भी जनता को किसी तरह की कोई परेशानी हो तो वह निर्भीक होकर थाना आए. थाना संबंधित कोई भी समस्या हो तो साझा करें हर समस्या का निदान करने के लिए तत्पर रहूंगा. अपराध मुक्त क्षेत्र निर्माण और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित होना जरूरी है.
बता दे कि बीते शुक्रवार को बड़े पैमाने पर रांची एसएसपी ने थानेदार का तबादला किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *