Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रिमोट का बटन दबाकर बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का शुभारंभ किया. साथ ही प्रधानमंत्री ने 105 करोड़ रुपये की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर किया. कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनकी सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना की. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है. बिहार का विकास केंद्र सरकार की प्राथमिकता में है.

विडियों कॉफ्रेंसिंग से जुड़े थे सीएम

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जीविका निधि का शुभारंभ किया जा रहा है. इस काम से स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को लोन की राशि मिलने में सुविधा होगी. राज्य सरकार ने इस काम के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है, जिसमें से 105 करोड़ रुपये की राशि जीविका निधि के बैंक खाते में आज भेजी जा रही है. खुशी की बात है कि इसके लिए आगे केन्द्र सरकार भी 110 करोड़ रुपये की सहायता देगी. इससे स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को काफी फायदा होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *