Ranchi: रांची के जगरनाथपुर इलाके में बरामद मोबाईल उसके धारक को रविवार को पुलिस ने लौटाए है. राँची पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत जगरनाथपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से गुम हुए करीब 50 मोबाइल फोन बरामद किए हैं. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोबाइल की लोकेशन की जानकारी प्राप्त की गई और मोबाइल उनके असली धारकों को लौटाए गए. मोबाइल वितरण समारोह के मौके पर सिटी एसपी पारस राणा, थानेदार दिग्विजय सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. सिटी एसपी ने बताया कि थाना क्षेत्र में अलग-अलग इलाकों से गुम हुए करीब 50 मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत अभियान चलाकर मोबाइल की बरामदगी की है. तकनीकी विश्लेषण के आधार पर मोबाइल के लोकेशन की जानकारी लेने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों को इसे बरामद करने की जिम्मेदारी दी गई थी. बताया कि आज पूरी तरह जांच पड़ताल और गुम हुए मोबाइल धारक से उपलब्ध कराए गए कागजात और तकनीकी जांच के बाद 25 लोगों को उनके मोबाइल दे दिया गया है. आगे भी यह अभियान जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed