Ranchi: खूंटी के बकसपुर झण्डा टोंगरी जंगल में पुलिस छापामारी कर पीएलएफआई के तीन उग्रवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादी में खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर स्टेशन टोली निवासी गेन्द्र बारला उर्फ लादेन, गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के रामतोलया महुआ टोली निवासी असीम तोपनो और अजीत तोपनो उर्फ डुडा का नाम शामिल है. पकड़े गए उग्रवादी के निशानदेही पर 1 देशी कट्टा, 2 गोली, 1 मोबाईल और पीएलएफआई का 13 पर्चा पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खूँटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झण्डा टोंगरी जंगल में पीएलएफआई उग्रवादी किसी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए हैं. सूचना तोरपा एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापमारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम कार्रवाई करते हुए बकसपुर झण्डा टोंगरी जंगल में छापामारी कर तीनो उग्रवादी को हथियार, गोली एवं पीएलएफआई पर्चा के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में जरियागढ़ थाना (कांड सं0-19/25) में मामला दर्ज किया गया है.
गेन्द्र बारला उर्फ लादेन के विरुद्ध कर्रा थाना में पूर्व से एक मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *