Patna: मधेपुरा के आनंदपुरा स्थित एक घर मे पुलिस छापेमारी कर मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है. वही मौके पर से 2.33 लाख नगद समेत भारी मात्रा में अर्धनिर्मित, निर्मित हथियार के साथ निर्माण सामग्री बरामद किया गया है. पुलिस सुदामा देवी नामक एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. जो उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के आनंदपुरा वार्ड नं0-07 की रहने वाली है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय एवं कोशी क्षेत्र के डीआईजी के निर्देश पर अवैध आग्नेयास्त्र, मादक पदार्थ के कारोबारी, गंभीर एवं जघन्य कांडों को कारित करने वाले वांछित अपराधकर्मियों के गिरफ्तारी एंव बरामदगी के लिए मधेपुरा पुलिस लगातार समकालीन अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत प्राप्त आसूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में बिहारीगंज थाना पुलिस का एक टीम गठन किया गया. गठित टीम मिनीगन फैक्ट्री चलाने वाले मनोज यादव के आनंदपुरा वार्ड नं0-07 स्थित घर की घेराबंदी कर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में मनोज यादव के घर से अवैध आग्नेयास्त्र देशी मास्केट, देशी कट्टा. जिन्दा कारतुस, अर्द्ध निर्मित आग्नेयास्त्र, खोखा, 2,33,300 नगद रूपया एवं अवैध आग्नेयास्त्र निर्माण से संबंधित उपकरण एवं पार्टपूर्जा आदि बरामद किया गया. तथा आरोपी की पत्नी सुदामा देवी को गिरफ्तार किया गया. सुदामा देवी समेत चार नामजद आरोपी के विरूद्ध उदाकिशुनगंज थाना (काण्ड सं0-176/2025) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी महिला का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. वही फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है.
इन समानों की हुई है बरामदगी
पुलिस मौके पर से एक देशी मास्केट, देशी कट्टा, अर्द्धनिर्मित देशी कट्टा, 70 एमएम का 10 गोली, 10 पीस 70 एम०एम० का पीतल एवं प्लास्टिक का बना 12 बोर का एक गोली, 4 खोखा, 19 गोली, खाली मैग्जीन, 14 अर्द्धनिर्मित कट्टा का बट, 5 अर्द्धनिर्मित कट्टा का बट प्लेट, 3 अर्द्धनिर्मित बैरल, 4 बैरल पाईप, 11 ट्रिगर, 15 ठोकर, दो बट्टी लगा गांडर मशीन, 7 पीस ग्रांडर मशीन का बट्टी, 20 लकड़ी एवं लोहे को दाब कर रगडने व काटने वाला मशीन, 3 पीस बट के आकार के लकड़ी, 1 डाई, 1 छेनी, 1 रूखानी, 2 पिलास, 2 शुम्मा,छेनी, टकुआ, हथौड़ी, खोखला पाईप, टोपन और 2.33,300 रुपये नगद पुलिस ने बरामद कर दिया है.
