Saharsha: सहरसा में हथियार और नशे का कारोबार फैलता जा रहा है. जहां एक घर पर पुलिस रेड कर हथियार, गोली, नशे का समान के साथ दो महिला समेत चार आरोपी को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी में सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ वार्ड नं-10 के रहने वाले रामकृष्ण साह उर्फ जालवा साह, प्रदुमन कुमार और दो महिला शामिल है. पुलिस आरोपी के निशानदेही पर 1 देशी पिस्टल, 42 गोली, 280 बोतल कोडिनयुक्त कप सिरप, 33 लीटर विदेशी शराब और 4,66,500 रुपये नगद पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीओपी-2 प्रभारी को गुप्त सुचना मिली कि रामकृष्ण कुमार उर्फ जलवा अपने घर भारी मात्रा में शराब और हथियार रखा हुआ है जो छापेमारी करने पर पकड़ा जा सकता है. सुचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए रामकृष्ण कुमार उर्फ जलवा के घर पर पहुंची तो देखे की एक युवक घर के पीछे के रास्तें से बहुत तेजी से भाग रहा था, जिसे पुलिस टीम घेराबंदी कर पकड़ा. एवं रामकृष्ण कुमार उर्फ जलवा के घर से एक युवक एवं दो महिला को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया. रामकृष्ण कुमार उर्फ जलवा के घर तलाशी लेने पर 1 पिस्टल, 42 गोली, 28 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप, 33 लीटर विदेशी शराब एवं 4,66,500 रु0 नगद बरामद किया गया. इस संबंध में सदर थाना (कांड संख्या-993/25) में मामला दर्ज किया गया है. रामकृष्ण कुमार उर्फ जालवा का अपराधिक इतिहास रहा है. पूर्व से सदर थाना (कांड संख्या-255/21) का मामला दर्ज है.
