Patna: बिहार में तीन पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ के बाद पुलिस एलर्ट मोड़ पर है. वही पुलिस संदिग्धों की सूचना देने पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है. बताया जा रहा है कि मोतिहारी में नेपाल बॉर्डर से तीन पाकिस्तानी आतंकियों के घुसपैठ किया है. सुरक्षा एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है. पुलिस के मुताबिक, तीन पाकिस्तानी संदिग्धों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है. खुफिया इनपुट मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन ने जिले में सुरक्षा अभियान और तेज कर दिया है. तीनों आतंकी में हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान का नाम शामिल है. जो पाकिस्तान का रहने वाला है. बिहार में घुसे तीनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखते हैं.
जिलों के थानों को किया एलर्ट, चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग
मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आसूचना एजेंसी से इनपुट जारी किया गया था. इनपुट पर काम करते हुए हाई एलर्ट पर है. बार्डर एरिया में लगातार वाहन चेंकिग चल रहा है. पूरे जिला को थानों को एलर्ट कर दिया गया है. तीनों संदिग्ध पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की गई है. आम जनता से अपील किया गया है कि ये तीनों संदिग्ध कही दिखाई देते है तो नजदीकी थाने को सुचना दे. या फिर 112 पर कॉल करें. मोबाइल नंबर 9031827100 और 9431822988 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए भी सूचना दी जा सकती है. पुलिस पूरी तरह से एलर्ट है. और नजर बनाए रखे है.
