Ranchi: महिला का अर्धनग्न फोटो लगाकर फ़ेसबुक पर पोस्ट करने वाले आरोपी शेख मुकद्दर को साहेबगंज के तालझारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी शेख मुकद्दर उर्फ शेख रामजान, पिता-शेख बुल तालझारी थाना क्षेत्र के ही डाकबंगला महराजपुर का रहने वाला है. पुलिस फ़ेसबूक पर पोस्ट करने में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद किया है. घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह में सूचना मिली कि तालझारी थाना क्षेत्र स्थितडाकबंगला महराजपुर के शेख मुकद्दर ने अपने फेसबुक पेज पर एक महिला का अर्धनग्न फोटो लगाकर विशेष धर्म के धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने के नियत से आपत्तिजनक पोस्ट किया है. सूचना पर सनहा दर्ज करते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारी को सूचना दी गयी. वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर मामले का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए एक छापामारी दल का गठन किया गया. दोपहर में छापामारी दल के साथ शेख मुकद्दर उर्फ शेख रामजान के घर पर जाकर उसे पकड़ा गया. आरोपी के पास से जप्त मोबाईल व फेसबुक आईडी का जाँच करने से उक्त आपत्तिजनक पोस्ट का सत्यापन किया गया. इस सम्बंध में तालझारी थाना (काण्ड सं0 41/25) मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
