Ranchi: खूंटी के मुरहू थाना पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी को गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार उग्रवादी बिरसा मुंडा उर्फ बिरसा मुण्डरी चाइबासा जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के लुम्बई का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार मुरहू थाना (कांड संख्या-37/23) दर्ज मामले में उग्रवादी सदस्य बिरसा मुंडा उर्फ बिरसा मुण्डरी को गिरफ्तार किया गया है. बिरसा मुंडा की गिरफ्तारी के लिए लागातार छापामारी किया जा रहा था. लेकिन ये काफी दिनों के गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा था. बिरसा मुंडा के विरूद्ध दर्ज मामले में कोर्ट से इश्तेहार भी जारी किया गया था. इस मामले के अलावे मुरहू थाना में चार मामले दर्ज है.
