Ranchi: पलामू के पाटन थाना पुलिस ने कुन्दरी गांव स्थित एक घर मे छापेमारी कर अंडर ग्राउंड कमरा से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है. बरामद समान में 750 एमएल का 50 कार्टुन रॉयल गोल्ड कप एक्स्ट्रा स्मूथ व्हिस्की स्पेशल रिजर्व लिखा शराब, 10 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की लिखा शराब, 4 बोतल रॉयल स्टैग प्रीमियम व्हिस्की, 180 एमएल खाली बोतलें, 375 एमआई का खाली सीसी, गोल्ड कप का खाली प्लास्टिक बोतल, रॉयल स्टैग का ढक्कन एवं सीसी पर लगाने का लेबल एवं रेपर, इंपीरियल ब्लू का ढक्कन एवं सीसी पर लगाने का लेबल एवं रेपर, स्टेरलिंग रिजर्व का ढक्कन एवं सीसी पर लगाने का लेबल एवं रेपर सहित अन्य समान शामिल है. वही जितेन्द्र प्रसाद नामक आरोपी को भी पकड़ा गया है. पुलिस के अनुसार गुप्त सुचना मिला कि पाटन थान क्षेत्र के कुन्दरी गांव के जितेन्द्र प्रसाद अपने मकान मे शराब बनाकर बिक्री करते हैं. सुचना पर एक छापामारी दल जितेन्द्र प्रसाद के मकान पर पहुँच कर मकान खोलवाने का प्रयास किया गया. जितेन्द्र प्रसाद मकान का गेट खोल कर बाहर आया इसके बाद घर की तलाशी ली गई. इसी क्रम में एक घर में लगा टाईलस में हुंक लगा दिखा. संदेह होने पर हुंक पकड़कर टाईलस हटाने पर एक अन्दर ग्राउण्ड छोटा कमरा दिखा. इस कमरे से अंग्रेजी शराब एवं शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया. आरोपी ने पुछ-ताछ में पुलिस को बताया कि हम शराब किसी दुसरे व्यक्ति से खरीदते हैं. और फर्जी तरीके से विभिन्न कंपनी का लेबल लगाकर एक बोतल से 5-6 बोतल बनाकर बेचते है. पुलिस बरामद समान को जप्त कर आरोपी को थाना लाया. एएसआई के आवेदन के आधार पर पाटन थाना (काण्ड सं0-76/2025) मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत मेब जेल भेज दिया गया.
