Patna: सिपाही पेपर लीक गिरोह का मुख्य आरोपी राजकिशोर साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के पेपर लीक से संबंधित मामले की जांच ईओयू के स्तर से की जा रही है. राजकिशोर अरवल जिला के करपी थाना के बख्तारी गांव का रहने वाला है. उसपर एक लाख का इनाम घोषित था. उसके बैंक खातों की जांच में पाया गया कि तीन महीने में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन सामने आय़ा है. इसमें बड़ा हिस्सा संजीव मुखिया गिरोह को ट्रांसफर हुआ है. इस मामले में दो कोचिंग संचालकों मुकेश सर और चंदन सर का नाम प्रमुखता से सामने आई है. इन दोनों का सत्यापन हो गया है. जल्द इनकी गिरफ्तारी होगी. कुछ अन्य कोचिंग संचालकों के नाम भी सामने आए हैं.
