Ranchi: पलामू रेंज के आईजी सुनील भास्कर ने अपने कार्यालय में बैठक की. जिसमें पलामू, गढ़वा, लातेहार एसपी के साथ रेंज के डीआईजी और सीआरपीएफ के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में लंबित मामलों, 60 दिनों के भीतर यौन अपराधों की जांच, एनडीपीएस मामलों की समीक्षा की गई. नक्सलियों की संपत्ति जप्त करने, कुर्की करने का निर्देश दिया गया. वही सीआरपीएफ के साथ समन्वय में अभियान शुरू करने पर विस्तृत चर्चा की गई. संगठित अपराधियों के खिलाफ सीसीए प्रस्ताव शुरू करने के निर्देश आईजी ने दिया.
