Patna: मोतिहारी में साइबर अपराधियों के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा पुलिस ने किया है. वही एक साईबर अपराधी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मास्टरमाइंड झारखंड के मयंक भास्कर के साथ मिलकर साईबर ठगी का पैसा निकालता था. गिरफ्तार साईबर अपराधी तनवीर आलम उर्फ हैदर मोतिहारी जिले के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकरसैरया मुंशीईनार का रहने वाला है. आरोपी के पास से चार पीओएस मशीन, तीन मोबाईल, एक एटीएम, एक पासबुक, एक चैकबुक एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साईबर थाना को गुप्त सूचना मिली कि एक साईबर अपराधी तनवीर आलम उर्फ हैदर तुरकौलिया बाजार के पास से पीटीएम से साईबर फ्रॉड का पैसा निकाल कर सीडीएम करता है. बहुत बड़ा साईबर अपराधी है जो तुरकौलिया बाजार में साईबर ठगी का पैसा निकालने के लिए आया हुआ है. छापामारी करने पर पकड़ा जा सकता है. सूचना पर छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम शंकरसरैया पुल से आरोपी को दबोच लिया. कड़ाई से पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि झारखंड के साईबर अपराधी मयंक भास्कर के साथ मिलकर साईबर ठगी के पैसो को निकालने के लिए खाता, एटीएम एवं मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था तथा उनके बताये अनुसार खाता में सीडीएम कर देते थे तथा उसके बदले 14 प्रतिशत कमीशन दिया जाता था. अब तक साईबर ठगी से लाखों रूपया की कमाई किया है. तनवीर आलम के पास से बरामद मोबाईल एवं खाता का तकनीकी जाँच किया गया तो पाया गया कि इनके टेलीग्राम एकाउंट में एक BANK ACCOUNT SELLER SIM CARD नाम का ग्रुप चलाया जा रहा है. जिसमें बड़ी मात्रा में सिम, खाता की खरीद बिक्री साईबर फ्रॉड के लिये किया जाता है. मोबाईल में तीन व्हाट्अप लॉगिन है तीनों नंबर से विदेशी नंबरों (पाकिस्तान) से स्कैनर एवं सीडीएम करने को चैट एवं ऑडियो रिकार्डिंग के माध्यम से लगातार छापामारी किया गया है. तनवीर आलम के निशानदेही पर उनके घर एवं होटल छतौनी स्थित भवानी होटल में छापामारी किया गया. जहां पर साईबर अपराधी मयंक भास्कर रुका था. जहां से पीओएस मशीन, मोबाईल, एटीएम, पासबुक, चेकबुक बरामद किया गया. बरामद पासबुक, खाता पर विभिन्न राज्यों से साईबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज है. तनवीर आलम ने अपराध स्वीकार किया है. आरोपी के विरुद्ध साईबर थाना (कांड सं0-210/25) में मामला दर्ज किया गया है.
