Ranchi: खूंटी के मारंगबुरु राजा बाजार सड़क पर स्कूटी के डिक्की से अड़की थाना पुलिस नेबअफीम बरामद किया है. वही आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. अड़की थाना क्षेत्र के रायतोडांग भुसुटोला निवासी आरोपी दुगा मुंडा उर्फ दुगा टुटी के स्कूटी के डिक्की से 1.024 किग्रा अफीम बरामद किया गया है. जिसकी अनुमानित मूल्य करीब 5 लाख है. पुलिस के अनुसार बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में अड़की थाना पुलिस दलबल के साथ मारंगबुरु राजा बाजार सड़क पर वाहन चेंकिग अभियान चलाया. इसी क्रम में आरोपी को पकड़ा गया.
