Ranchi: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. वरीय अधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम सबानो-केंदु रोड, रानी पोखर के पास छापा मारकर अफीम तस्कर को रंगे हाथ पकड़ा. पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश कर रहे सिमरिया थआना क्षेत्र के सबानों के रहने वाले आरोपी को जवानों ने दौड़ाकर दबोच लिया. आरोपी ने अफीम बेचने की बात कबूल की. उसकी निशानदेही पर 975 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई. इस संबंध में सिमरिया थाना (कांड सं. 157/26) में मामला दर्ज किया गया है.
